Lalitpur News: ललितपुर में महिला ने बंद कमरे में लगाई फांसी, सुबह पति ने देखा तो उड़ गए होश

Lalitpur News: जिला ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र सिविल लाइन चांदमारी बैंक कॉलोनी में शनिवार की सुबह हड़कम्प मच गया, जब एक महिला कमरे के अंदर फांसी पर लटकी मिली। जैसे ही पति को इस बात की जानकारी हुई उसने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को अपने संज्ञान में लिया और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। (Lalitpur News) पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां रहने वाली 60 वर्षीय प्रतिभा वर्मा शुक्रवार रात अपने पति अनिल कुमार वर्मा के साथ घर में सोई थीं। शनिवार सुबह करीब 5 बजे जब उनके पति की आंख खुली तो प्रतिभा कमरे में नहीं दिखीं। इसके बाद उन्होंने घर के अन्य हिस्सों में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पति ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

Lalitpur News: सुबह पति ने देखा बंद कमरा

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। (Lalitpur News) कमरे में प्रतिभा वर्मा का शव पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पति अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले करीब डेढ़ साल से बीमार थीं। उनका लगातार इलाज चल रहा था और बीमारी की वजह से वह काफी तनाव में रहती थीं। परिवार के अनुसार, मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि दंपति की तीन बेटियां हैं। इनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी ग्वालियर में नौकरी करती है। घर में पति-पत्नी ही साथ रहते थे।

पुलिस जांच में जुटी

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Lalitpur News) पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद कॉलोनी में लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस घटना को लेकर दुख जताता नजर आया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रतिभा वर्मा शांत स्वभाव की महिला थीं। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ें –

फेसबुक फॉलो करें
इंस्टाग्राम फॉलो करें
X (ट्विटर) फॉलो करें

इन्हें भी पढ़ें – 

Leave a Comment