Oppo Find X10: कैमरा लवर्स के लिए खुशखबरी! Oppo ला रहा 200MP कैमरा फोन

Oppo Find X10: स्मार्टफोन की दुनिया में ओप्पो एक दिग्गज कंपनी है, इस कंपनी के स्मार्टफोन अधिकतर ग्राहक बड़ी तादाद में पसंद करते है। लीक से हटकर जानकारी मिली है कि ओप्पो जल्द ही एक शानदार किस्म का बढ़िया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम Oppo Find X10 होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है,

जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और एक अन्य हाई-क्वालिटी सेंसर शामिल हो सकता है। कुछ प्रोटोटाइप में 50MP कैमरा सेंसर की भी टेस्टिंग की जा रही है। अगर यह फीचर फाइनल मॉडल में मिलता है, तो यह स्मार्टफोन मोबाइल फोटोग्राफी के मामले में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Oppo Find X10: डिस्प्ले में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स

Oppo अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में हाई-एंड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देने की तैयारी कर रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच की 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके अलावा कंपनी 6.78 इंच की 1.5K LTPO डिस्प्ले पर भी विचार कर रही है। LTPO डिस्प्ले टेक्नोलॉजी बेहतर बैटरी मैनेजमेंट और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग करने वाले यूजर्स को इससे शानदार विजुअल अनुभव मिल सकता है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Oppo Find X10 में MediaTek का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलने की संभावना है। यह प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग, AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर माना जा रहा है। इसके अलावा Oppo Find X10 मॉडल में भी नई MediaTek Dimensity 9 सीरीज का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

Oppo Find X10 में भी मिलेगा 200MP कैमरा

टिप्स्टर की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि Oppo Find X10 के अलग-अलग प्रोटोटाइप की टेस्टिंग की जा रही है। फोन के एक वर्जन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है, जबकि दूसरे मॉडल में 64MP पेरिस्कोप कैमरा इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि 200MP कैमरा Samsung HP5 सेंसर पर आधारित हो सकता है। इसके अलावा Oppo नए कैमरा सेंसर के साथ अलग-अलग कैमरा कॉन्फिग्रेशन पर काम कर रही है, जिससे फोटोग्राफी क्वालिटी को और बेहतर बनाया जा सके।

Oppo Find X10 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी भी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 8000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। इसके पहले लॉन्च हुए Oppo Find X9 Ultra में 7025mAh बैटरी दी गई थी, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऐसे में नई सीरीज में और बेहतर बैटरी और चार्जिंग फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Oppo Find X10 के फीचर्स

हाल ही में कंपनी ने चीन में Oppo Find X10 लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होती है। इसके अलावा इसमें प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं।

फिलहाल कंपनी की ओर से लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि टेक इंडस्ट्री में चर्चा है कि Oppo अगले कुछ महीनों में इस सीरीज को पेश कर सकती है। अगर लीक फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Oppo Find X10 कैमरा और बैटरी के मामले में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी टक्कर दे सकता है।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ें –

फेसबुक फॉलो करें
इंस्टाग्राम फॉलो करें
X (ट्विटर) फॉलो करें

इन्हें भी पढ़ें – 

Leave a Comment