Lalitpur News: ललितपुर में 6 करोड़ का खेल! गैंगस्टर एक्ट में 3 गिरफ्तार, खुलासे से मचा हड़कंप

Lalitpur News: जनपद में ललितपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ निरंतर सक्रिय अभियान चला रही है, जिससे जिले में शान्ति का माहोल बना हुआ है। जैसे ही आपराधिक घटनाओं की पुलिस अधीक्षक को जानकारी संज्ञान में आती है, त्वरित कार्रवाई अमल में लायी जाती है। इसी क्रम में एसपी के निर्देशन में पुलिस ने करोडों रूपए की धोखाधड़ी से जुड़े चर्चित मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन आरोपियों को धर दबोचकर गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इस कार्रवाई से पूरे जनपद में चर्चा बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज कर बजाज फाइनेंस कंपनी को करोड़ों रूपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में की गई। (Lalitpur News) अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राशिद खान उर्फ सानू, महेन्द्र राय और राशिदा बानो शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Lalitpur News: बजाज फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस के अनुसार यह मामला बजाज फाइनेंस लिमिटेड से जुड़ा हुआ है। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर रिस्क संदीप सिंह सोलंकी निवासी झांसी द्वारा कोतवाली ललितपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी। (Lalitpur News) शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। इस मामले में पहले कोतवाली ललितपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को लगभग 6 करोड़ रुपये के फ्रॉड की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

SIT टीम ने जुटाए तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। SIT टीम ने तकनीकी सर्विलांस, मैनुअल जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य और सबूत मिले, जिनके आधार पर पहले भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। (Lalitpur News) अब इसी मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राशिद खान उर्फ सानू पुत्र जहीर खान निवासी नेहरू नगर, टौरिया मंदिर के पास ललितपुर, महेन्द्र राय पुत्र रामबक्स राय निवासी नेहरू नगर तथा राशिदा बानो पत्नी जहीर खान निवासी टौरिया मंदिर के पास शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहे थे।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी एवं उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आर्थिक अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment