Xiaomi 17 Max: आज का यह डिजिटल जमाना स्मार्टफोन का चल रहा है, वर्तमान समय में तकनीकि से काफी शानदार पैर जमाए है, जिससे इंसानों के लिए काफी सुविधा हो गई है। हम आपको शाओमी के एक ऐसे ही दमदार फीचर्स वाले स्टाइलिश स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसका नाम Xiaomi 17 Max है। कंपनी ने इस नये स्मार्टफोन में कैमरा से लेकर बैटरी बैकअप जैसे विभिन्न दमदार फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17 Max को मई महीने में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोन के प्री-ऑर्डर शुरू होने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही फोन का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस भी इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं।
Xiaomi 17 Max: बड़ा फ्लैट डिस्प्ले बन सकता है खास आकर्षण
Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का बड़ा फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह डिस्प्ले एंटरटेनमेंट और गेमिंग के अनुभव को बेहतर बना सकता है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग और गेमिंग करने वाले यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है। कंपनी इस फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश कर सकती है।
इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप माना जा रहा है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 Max में Leica ट्यून कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है। फोन में 3X ऑप्टिकल जूम फीचर मिलने की भी चर्चा है, जिससे दूर की तस्वीरों को बेहतर क्वालिटी में क्लिक किया जा सकेगा। कैमरा लवर्स के लिए यह स्मार्टफोन खास साबित हो सकता है।
Snapdragon चिपसेट से मिलेगी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Xiaomi 17 Max में Qualcomm का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जा रहा है। इसके अलावा फोन में प्रीमियम कूलिंग और बेहतर पावर मैनेजमेंट फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
Xiaomi 17 Max में बड़ी 8000mAh बैटरी दिए जाने की चर्चा है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबा बैकअप मिल सकता है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलने की संभावना है। अगर ये फीचर्स लॉन्च मॉडल में शामिल होते हैं, तो यह स्मार्टफोन बैटरी और चार्जिंग के मामले में फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है।
मिल सकते हैं ये प्रीमियम फीचर्स
Xiaomi 17 Max में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की भी संभावना है। इससे फोन की सिक्योरिटी और फास्ट अनलॉकिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। साउंड के लिए फोन में डुअल स्पीकर्स दिए जा सकते हैं, जिससे वीडियो और गेमिंग के दौरान बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है।
लीक्स के मुताबिक Xiaomi 17 Max की शुरुआती कीमत लगभग 5199 युआन हो सकती है। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत करीब 73 हजार रुपये के आसपास मानी जा रही है। हालांकि भारत में लॉन्च और कीमत को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Xiaomi 17 Max के सामने आए फीचर्स ने टेक लवर्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में मजबूत विकल्प बना सकते हैं। अगर कंपनी इन फीचर्स के साथ फोन लॉन्च करती है, तो यह स्मार्टफोन कैमरा और बैटरी के मामले में अन्य फ्लैगशिप डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दे सकता है।