Cyber Crime News Lalitpur: जनपद ललितपुर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक की सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते ऑनलाइन सटटा गैंग का पर्दाफाश हो गया है। साइबर क्राइम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एक मकान में ऑनलाइन सटटेबाजी चल रही थी, पुलिस ने अडडे पर छापा मारकर आरोपियों को मौके से धर दबोचा है। पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक ग्रैंड विटारा कार, एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक सहित करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। (Cyber Crime News Lalitpur) साथ ही विभिन्न बैंक खातों में मौजूद 4 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि को फ्रीज कराया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के मोहल्ला पिसनारी क्षेत्र में कुछ लोग मकान के अंदर बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झांसी जनपद के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय भूपेन्द्र सेंगर और 32 वर्षीय मनोज केवट के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आईपीएल समेत अन्य गेमों पर सट्टा खिलाने का काम करते थे।
Cyber Crime News Lalitpur: FAIRPLAY गेम के जरिए चलता था ऑनलाइन सट्टा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश के कई जिलों और अन्य राज्यों में ऑनलाइन सट्टा संचालित करता है। आरोपी “100PANEL.in” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर FAIRPLAY गेम के माध्यम से आईपीएल और अन्य ऑनलाइन गेमों पर सट्टा खिलाते थे। (Cyber Crime News Lalitpur)
आरोपियों ने बताया कि गिरोह के मुख्य सदस्य देवेन्द्र राजपूत और आशीष सोनी के पास मास्टर आईडी और पासवर्ड रहता था। ओटीपी के जरिए अन्य सदस्यों को एक्सेस दिया जाता था। इसके बाद ग्राहक अपनी आईडी से गेम खेलने के लिए क्वाइन की मांग करते थे और बताए गए बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करते थे।
धनराशि प्राप्त होने के बाद ग्राहकों को गेम खेलने के लिए क्वाइन उपलब्ध कराए जाते थे। जीतने वाले खिलाड़ियों को उनके खाते में रकम ट्रांसफर कर दी जाती थी। इस पूरे नेटवर्क से गिरोह को भारी मुनाफा होता था, जिसे सदस्य आपस में बांट लेते थे।
सट्टे की कमाई से खरीदी गई कार और अन्य सामान
पूछताछ में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और ग्रैंड विटारा कार जैसी संपत्तियां ऑनलाइन सट्टे से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थीं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और बैंक खातों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। (Cyber Crime News Lalitpur) बरामदगी और पूछताछ के आधार पर कोतवाली ललितपुर में आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 523/2026 के तहत धारा 3/4 जुआ अधिनियम (ऑनलाइन सट्टा) एवं 112 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामद सामान का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया है—
- 12 मोबाइल फोन
- HP कंपनी का एक लैपटॉप व चार्जर
- एक ग्रैंड विटारा कार
- तीन एटीएम कार्ड
- एक पासबुक
- एक चेकबुक
- विभिन्न खातों में फ्रीज कराए गए 4.68 लाख रुपये
पुलिस के अनुसार बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अंकित कौशिक, चौकी प्रभारी प्रशांत राणा, साइबर क्राइम थाना के उपनिरीक्षक राहुल यादव, उपनिरीक्षक विनीत कुमार और आरक्षी पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। (Cyber Crime News Lalitpur) ललितपुर पुलिस लगातार साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को ऑनलाइन सट्टे और जुए से दूर रहने की जरूरत है, क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ अपराध भी बढ़ते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऑनलाइन सट्टा चलाने या उसमें शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ें –
| फेसबुक | फॉलो करें |
| इंस्टाग्राम | फॉलो करें |
| X (ट्विटर) | फॉलो करें |
इन्हें भी पढ़ें –