Lalitpur News: जनपद ललितपुर की महरौनी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, बता दें कि आत्महत्या के दुष्प्रेरण के गंभीर मामले में एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक लगातार अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चला रहे हैं। उनकी मंशा है कि जनपद में शांति का माहौल बना रहे और अपराधी जेल की सलाखों के पीछे रहें। (Lalitpur News) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पुलिस ने मुकदमा संख्या 204/2026 धारा 108 बीएनएस में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।