Lalitpur News: ललितपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Lalitpur News: जिला ललितपुर में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक की सक्रियता के चलते अपराधी खौफ में है, वह अपराधिक जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं, ऐसे में कोई भी अपराधी घटना को अंजाम दे भी देता है तो वह पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पाता है। इसी क्रम में जिले के कस्बा जखौरा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को धर दबोचकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने आंख मिचौली कर रहा था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को आखिरकार पकड़ ही लिया। (Lalitpur News) आरोपी को गिरफ्तार करते हुये न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

जनपद ललितपुर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो. मुश्ताक के निर्देशन में की गई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।

Lalitpur News: दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

थाना जखौरा में दर्ज मु0अ0सं0 114/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने वांछित आरोपी फूलचन्द्र उर्फ फूल सिंह पुत्र प्रभुलोधी उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ग्राम सीरोनखुर्द थाना जखौरा जनपद ललितपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

न्यायालय में किया जाएगा पेश

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। (Lalitpur News) मामले की जांच आगे भी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्य कर रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना जखौरा के प्रभारी निरीक्षक राजीव बैस ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

ललितपुर पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ें –

फेसबुक फॉलो करें
इंस्टाग्राम फॉलो करें
X (ट्विटर) फॉलो करें

इन्हें भी पढ़ें – 

Leave a Comment