Lalitpur Crime News: जनपद ललितपुर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक लगातार अपराधियों के विरूद्ध सक्रिय अभियान चला रहे हैं, अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधिकारी दबिश के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के कस्बा नाराहट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें आरोपी के कब्जे से 1.810 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अपराधी को धर दबोचकर माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश स्तर पर चल रहे अवैध शराब और मादक पदार्थ विरोधी अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। Lalitpur Crime News यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के निर्देश पर चलाया जा रहा है। वहीं ललितपुर पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान जारी है।
Lalitpur Crime News: 1.810 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
इसी क्रम में थाना नाराहट पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भागीरथ पुत्र खलकू उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी मोहल्ला कबराटा, कस्बा एवं थाना नाराहट, जिला ललितपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से कुल 1.810 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। Lalitpur Crime News बरामदगी के आधार पर थाना नाराहट में मु0अ0सं0 101/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
गिरफ्तार आरोपी भागीरथ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में भी मामला पंजीकृत है। अब एनडीपीएस एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इस पूरी कार्रवाई को थाना नाराहट के थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह अपराध और नशे के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी।
ललितपुर पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध नशे या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ें –
| फेसबुक | फॉलो करें |
| इंस्टाग्राम | फॉलो करें |
| X (ट्विटर) | फॉलो करें |
इन्हें भी पढ़ें –