Lalitpur News: ललितपुर। जिले में पेयजल योजनाओं की जमीनी हकीकत को जानने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश अपने काफिले के साथ शहर की सकरी गलियों में पहुंचे और अमृत योजना के अंतर्गत डाली जा रही पाइपलाइन और खोदी गई सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गलियों में भ्रमण कर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। सड़कों की खराब स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने जल निगम नगरीय और अन्य संबंधित अधिकारियों को 10 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में 10 में तक लाइन डालकर पेयजल की आपूर्ति चालू कराई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी कराई जाए।
Lalitpur News: नई बस्ती व जगपुरा में भ्रमण कर 10 मई तक कार्य पूर्ण कराकर सप्लाई चालू कराने का दिया अल्टीमेटम
जिले की पेयजल आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी बेहद संजीदा हैं, हर घर तक शुद्ध जल पहुंचे, इसके लिए जिलाधिकारी ने पेयजल परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर उनसे आपूर्ति सुचारू कराने के लिए गुरुवार को शहर के कई वार्डों का निरीक्षण किया, उन्होंने नई बस्ती क्षेत्र में अमृत योजनांतर्गत पाइप लाइन डाले जाने के कार्य की प्रगति देखी, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर पाइप लाइन डाली जा चुकी है और सड़क का अस्थाई समतलीकरण करके यातायात सुचारू किया गया है, किंतु सड़क पर कच्चा समतलीकरण होने से प्रतिदिन वाहनों व आमजन को परेशानी होती है। सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ में वाहन फसते हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द यहां का कार्य पूरा कराकर सप्लाई चालू कराई जाए और नई बस्ती से गोविंद सागर बांध तक सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारू कराए।
गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए – जिलाधिकारी
इसके बाद जिलाधिकारी नेहरूनगर स्थित जगपुरा मोहल्ले में पहुंचे, यहां पर उन्होंने गलियों का भ्रमण कर अमृत योजना के कार्य को देखा, कई गलियों में पाइप लाइन डाली गई थी, जिसे सड़कें खुदी हुई हैं, स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान पाया गया कि आवागमन में काफी समस्या हो रही है, साथ ही जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है, जिलाधिकारी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निगम के अधिकारी स्वयं वार्डों में भ्रमण कर कार्य का जायजा लेते रहें और त्वरित गति से अवशेष कार्यों को पूर्ण कराएं। यदि करदाई संस्था इसमें विलंब कर रही है तो संस्था के कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए, इसलिए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करते हुए सप्लाई चालू करें।
हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ें –
| फेसबुक | फॉलो करें |
| इंस्टाग्राम | फॉलो करें |
| X (ट्विटर) | फॉलो करें |
इन्हें भी पढ़ें –